गणतंत्र दिवस पर चारों ओर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गणतंत्र दिवस पर चारों ओर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विकास भवन में 73 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने राष्ट्र ध्वज फहराया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए डीडीओ ने कहा कि आज ही के दिन सन 1950 को भारत गणतांत्रिक राज्य घोषित किया गया था। इसी दिन स्वतन्त्र भारत का नया संविधान अपनाकर एक नए युग का सूत्रपात किया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विविधिताओं से भरा हुआ दुनिया का अपनी तरह का अलग संविधान है। भारत के संविधान को अपने अस्तित्व में आने के लिए पूरे 2 साल 11 माह और 18 दिन लगे। इसके बाद संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश मे लागू हुआ। आने वाली पीढ़ी इस अनोखी विरासत को भूल न जाय, इसलिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आयोजन किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को संविधान का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए समाज को शासकीय सेवाओं का लाभ देना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks