कांग्रेस प्रत्याशी देंगी समाजवादी पार्टी के गढ़ में चुनौती, रही जिला पंचायत अंबेडकरनगर में जिला पंचायत सदस्य

281.अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र: श्रीमती प्रियंका जायसवाल कांग्रेस प्रत्याशी देंगी समाजवादी पार्टी के गढ़ में चुनौती, रही जिला पंचायत अंबेडकरनगर में जिला पंचायत सदस्य
!!.वर्ष 2012 में श्रीमती प्रियंका जयसवाल के पति अमित जयसवाल रहे कांग्रेस प्रत्याशी.!!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जिला पंचायत अंबेडकरनगर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका जायसवाल को मैदान में उतारा है। प्रियंका जायसवाल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित जायसवाल की पत्नी हैं। उनका मुकाबला यहां से पांच बार के विधायक रामअचल राजभर से होगा जो इस बार सपा के प्रत्याशी होंगे। अकबरपुर उन विधानसभा क्षेत्रो में है जहां भाजपा का प्रभाव कम है l श्रीमती प्रियंका जायसवाल को चुनाव मैदान में उतारकर कांग्रेस ने बड़ा महिला कार्ड खेला है जो इस चुनाव के समीकरण बदल सकती है। प्रियंका जायसवाल के लिए राजनीति कोई नया क्षेत्र नहीं है। वह 2011 से 2016 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। उनके पति अमित जायसवाल कांग्रेस के जाने माने नेता हैं और 2012 में कांग्रेस ने उन्हें अकबपुर से चुनाव लड़ाया था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। यहां महत्वपूर्ण है कि अकबरपुर सीट रामअचल राजभर का गढ़ है जो 1993 से बसपा के टिकट पर लगातार जीतते आ रहे हैं। 2012 के चुनाव में वह नहीं लड़े थे औऱ तब यह सीट सपा ने बसपा से छीन ली थी। लेकिन 2017 में रामअचल राजभर फिर यहां से जीते। कांग्रेस 1980 से यह सीट नहीं जीत पाई है। लेकिन इस बार चुनावी समर में प्रियंका जायसवाल की दावेदारी को कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks