तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा अलीगंज

नगर में बहेगी विकास की गंगा, ओपन जिम का होगा निर्माण, तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा अलीगंज, मुख्य चौराहों पर होगें ट्रेफिक सिग्नल , तालाबों सहित शमशानघाटों का होगा सौदंर्यीकरण —-ब्रजेश गुप्ता

(एटा ) आज मंगलवार को पालिका प्रांगण के अन्दर पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू की अध्यक्षता में समपन्न हुई बोर्ड बैठक के दौरान क्षेत्रिय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में समस्त सम्मानित सभासदों की आम राय से नगर में विकास की गंगा बहाने का सकंल्प लिया गया ! नगर पालिका परिषद के अधिषाशी अधिकारी कैलाशनाथ मिश्रा द्वारा पिछली बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए वित्तीय वर्ष 2020 के आय व्यय व अन्य गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत कर नगर के चहुंमुखी विकास हेतु चौदहवें व पन्द्रहवें वित्त से कराऐ जाने वाले कई प्रस्ताव सदन में पेश किए गए ! जिनमें नगर के मुख्य चौराहों के सौदंर्यीकरण करते हुए ट्रैफिक सिग्नल सहित सीसीटीवी कैमरे लगवाऐ जाने, पुराने तहसील परिसर में युवाओं को शारीरिक सौष्ठव हेतु ओपन जिम के निर्माण व दिवाकर समाज, वाल्मीकि समाज, कठेरिया समाज के अन्तेष्टि स्थलों के निर्माण सहित सर्वसमाज के शमशानघाट व मुहल्ला बालकिशन एवं मुहल्ला रामप्रसाद गौड़ स्थिति तालाबों का सौदंर्यीकरण किऐ जाने से सम्बन्धित थे, उन्हें सदन द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित किया गया ! इसके अतिरिक्त बोर्ड बैठक में ईओ कैलाशनाथ मिश्रा ने बताया सालिड नेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत नगर के कूडे के निस्तारण के लिए एमआरएफ सेटंर के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही कंपोस्ट मशीन लगाकर कूडे से खाद बनाने का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जाएगा ! इसके अलावा नगर को स्वच्छ बनाऐ रखने हेतु स्वच्छता से संबंधित उपकरणों की खरीद फरोक्त सहित जलमूल्य की दर प्रतिमाह पचास रूपऐ करने का निर्णय लिया गया ! बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू ने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पालिका द्वारा सेनेटाइजेशन,फागिगं व सफाई का कार्य निरन्तर किया जा रहा है तो वहीं वार्ड सभासदों को अपने क्षेत्रों की कोविड-19 निगरानी समितियों का अध्यक्ष नामित कर उनसे अपेक्षा की गयी है कि वह अपने क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक करते हुए उन्हें मास्क लगाकर बाहर निकलने व हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से साफ करते रहने का संदेश देते रहें ! पालिका की बोर्ड बैठक में सभी सभासदों सहित पालिका कर्मी सुदेश कुमार, सुनील गुप्ता, शिवम, रिषभ, शुभम, यासमीन, अंशिका, सुमित, मुन्नी देवी, अनेक सिहं, दिलिप सैनी, रामक्रष्ण ,राकेश, श्रीकृष्ण, दिनेश व राजेश कुमार मौजूद रहे !

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks