
चार महीने में भी नहीं बन सकी 100 मीटर सड़क, गड्डों व जलभराव से आवागमन बाधित – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सरकारी कार्यों के प्रति कितनी लापरवाही होती है इसके बारे में सभी जानते हैं, मगर अलीगढ़ के रामघाट-कल्याण मार्ग पर तो हद ही हो गई है। मात्र 100 मीटर सड़क का निर्माण चार महीने में भी पूरा नहीं हो सका। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रामघाट-कल्याण मार्ग पीएसी के पास काफी जर्जर स्थिति में था। जलभराव होने के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। लोगों ने तमाम बार हंगामा किया। बमुश्किल मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो सका। पिछले साल अक्टूबर महीने में तो सिर्फ नापजोख हो पाई। नवंबर में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसके बाद दीपावली आ गई थी, फिर काम रुक गया। करीब 15 दिनों तक काम बंद रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्ता बहुत मुश्किल भरा हो गया था। फिर, दिसंबर के अंतिम महीने में कार्य शुरू हुआ। एक साइड का मार्ग का निर्माण हो गया। मगर, दूसरी साइड का निर्माण कार्य नहीं हुआ। इसका निर्माण जनवरी में शुरू हुआ। पूरा महीना पूरा होने वाला है, मगर मार्ग का अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। मलबा मार्ग पर पड़ा हुआ है।