संदीप गुप्ता हत्याकांड: अंकुश और उसके साथी पुलिस ने किया गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

संदीप गुप्ता हत्याकांड: अंकुश और उसके साथी पुलिस ने किया गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कारोबारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम दिलाने वाले संदीप गुप्ता के रिश्ते में दामाद अंकुश अग्रवाल व उसके सहयोगी साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था। साथ ही दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। हालांकि अभी इन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।सूत्र बताते हैं कि ये दोनों पुलिस के दबाव व घेराबंदी के चलते न्यायालय में सरेंडर करने के इरादे से घूम रहे थे। इस दौरान अलीगढ़ में कुछ लोगों से संपर्क भी किया था। इसी बीच पुलिस को इनका इनपुट मिला और दोनों को गिरफ्तार किया गया।बता दें कि 27 दिसंबर की शाम महानगर के सिविल लाइंस इलाके के रामघाड रोड स्थित गांधी तिराहे पर कार सवार संदीप गुप्ता की हत्या की गई थी। हत्या शूटरों के द्वारा की गई थी। जांच में सीसीटीवी की मदद से उनके रिश्ते के दामाद साईं विहार सारसौल के अंकुश अग्रवाल का नाम उजागर हुआ। इसी कड़ी में जब गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हुआ तो उसके ट्रांसपोर्टर पिता के अलावा अब तक पुलिस आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। अंकुश व उसका दोस्त साहिल यादव फरार थे।अब तक की जांच में साफ हुआ कि अंकुश ने साहिल की मदद से शूटर हायर कर यह हत्या कराई। घटना के समय ये लोग शूटरों को गाइड करते चल रहे थे। अंकुश ने अपनी बेइज्जती के बदले ये हत्या कराई। पुलिस सूत्रों की मानें तो अंकुश ने इस हत्या के लिए दस से पंद्रह लाख रुपये शूटरों पर खर्च किए। अब तक की जांच में जिले के टप्पल क्षेत्र के एक पेशेवर शूटर का नाम दोनों ने उजागर किया है। वहीं शूटर अपने साथ दो अन्य शूटर लाया था। पुलिस टीमें अब उसे लेकर जांच व तलाश में जुटीं हैं। आज इन दोनों को जेल भेजा जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks