बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पुरी ठाकुर जी की 98वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया|
समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद माननीय सांसद जी रहे|

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड रामनगर के ग्राम सभा सुल्तानपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती समारोह का आयोजन किया गया| समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त जी रहे|पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि जननायक कर्पुरी ठाकुर साहब के संघर्ष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और प्रेरणा लेकर के यह तय करना चाहिए कि मेरे साथियों बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए हमें वोट नोट ही नहीं जरूरत पड़ेगी तो हर कुर्बानी देने के लिए तैयार चाहिए, अगर आप तैयार रहेंगे तो निश्चित तौर पर आप के बेटों और बेटियों को आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकता|भारतीय जनता पार्टी जब तक सत्ता में नहीं आई थी तब तक वह बड़ा नारा दिया मेरे दलितों,शोषितों,पिछड़ों,गरीबों मैं पिछड़े समाज का नेता हूं मैं पिछड़ों का बेटा हूं मुझे इस देश का प्रधानमंत्री आप लोग बना दो जो विदेशों में जमा काला धन है आप लोग खाता खुलवा लो आप सभी के खाते में पन्द्रह से बीस लाख रुपया जमा कर दिया जाएगा| लेकिन आज तक एक भी पैसा नहीं मिला,पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ,मैं आप लोगो से पूछना चाहता हूं कि मेरे साथियों दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष छोड़ो विगत 8 वर्षों में कोई भी रोजगार भाजपा की सरकार ने देने का काम नहीं किया बल्कि जो रोजगार अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में शिक्षामित्रों को स्थाई रोजगार दिया था,शिक्षामित्र अध्यापक हो गए थे उनको रिवर्स करके दोबारा शिक्षामित्र बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया,तमाम लोग नौकरी के चक्करों में घर से बेघर होना पड़ा तमाम शिक्षामित्रों ने लोन लिया था|मेरे साथियों इस देश में बेटियों को कभी सरस्वती कभी,कभी लक्ष्मी,कभी दुर्गा के रूप में पूजा होती है आज इसी प्रदेश में मेरे साथियों बच्चियों का जलाने का कार्य हो रहा है आठ साल बारह साल की मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार करके उन्हें झाड़ियों में फेंक दिया जा रहा है यह कार्य भाजपा की सरकार में हो रहा है,गरीब समाज के लोग न्याय के लिए जब थाने पर जाते हैं तो थानेदार गरीब समाज के लोगों को तब तक प्रताड़ित करता रहता है,जब तक आप विरोधियों से समझौता कर लेने के लिए तैयार नहीं हो जाते|मेरे साथियों समूचे उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक जंगलराज कायम है,हत्या डकैती छिनैती लूट बलात्कार की घटनाएं रोजमर्रा हो रही हैं इस प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है इस प्रदेश की जालिम सरकार को हटाने के लिए इस प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये|पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है हर वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है|निश्चित तौर पर आप लोगो को संकल्प लेने की जरूरत है विधान सभा के चुनाव में ऐसे जालिम सरकारों को उखाड़ फेंकने का काम अवश्य करेंगे और इस प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाने का कार्य करेंगे|पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही दस लाख बेरोजगारों को रोजगार,पेंशन पांच सौ से बढाकर पन्द्रह सौ,उत्तर प्रदेश के गरीब किसानों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का समाजवादी पार्टी की सरकार करेंगी|संचालन विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया|समारोह के आयोजक प्रधान कलमदेव शर्मा रहे|इस दौरान सपा नेता रामचंद्र वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर यादव,अजय गौतम एडवोकेट,सदस्य जिला पंचायत संतोष यादव,भगवानदास विश्कर्मा,आशाराम त्यागी,कृष्ण कुमार पांडे,जियालाल यादव,रजनीकांत यादव,नागेंद्र यादव,गुरुदेव गौतम,राम सिंह ठाकुर,राधेश्याम शर्मा,कतवारु शर्मा,रामसेवक शर्मा,राजाराम शर्मा,कपिल देव शर्मा,ज्ञान प्रकाश शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा,अरविंद शर्मा,विजय कुमार शर्मा,मोतीलाल शर्मा,राम हित चौहान,रामसेवन यादव,राजेश यादव,प्रभाकर यादव,परमात्मा चौहान,बांकेलाल गौतम,राम सहाय गौड़,उदय राज यादव,संजय पाल,शिव शंकर निषाद,प्रभाकर यादव, रामजनम यादव,सियाराम पाल,संतोष गौतम,बजरंगी गौतम,मनराज गौतम,रोशनलाल गौतम,कन्तराज चौरसिया,श्री प्रताप गौतम,मोहनलाल चौरसिया आदि मौजूद रहे|