भाजपा को झटका ! विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, सपा में हुए शामिल,रिपोर्ट अनुराग

यूपी (आगरा): भाजपा को झटका ! विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, सपा में हुए शामिल

आगरा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर जितेंद्र वर्मा का टिकट काट दिया था। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। भाजपा ने उनके स्थान पर पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा को टिकट दिया है। भाजपा में टिकट न मिलने से नाराज विधायक जितेंद्र वर्मा और उनके समर्थक नाराज चल रहे थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक जितेंद्र वर्मा को आज सपा की सदस्यता ग्रहण भी कर ली। जितेंद्र वर्मा के भाजपा छोड़ने से फतेहाबाद सीट पर पार्टी को बड़ी चुनौती मिल सकती है। क्योंकि जितेंद्र वर्मा की निषाद समाज से हैं और वर्तमान में उस सीट पर विधायक हैं। निषाद समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। उनके द्वारा पार्टी बदले जाने से उनके समर्थक भी सपा में चले गए हैं। इससे इस सीट पर भाजपा का जाति समीकरण प्रभावित होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks