गोकशी की घटना का सफल अनावरण, घटना में संलिप्त चार शातिर अन्तर्जनपदीय गौकश गिरफ्तार

एटा – थाना पिलुआ पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम को मिली बड़ी सफलता, करीब दस दिन पूर्व थाना पिलुआ क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना का सफल अनावरण, घटना में संलिप्त चार शातिर अन्तर्जनपदीय गौकश गिरफ्तार, दो अवैध तमंचा, 5 जिन्दा कारतूस, 04 छुरी, एक बांका, 04 रस्सा, एक पैंट, तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया टाटा सफारी गाड़ी बरामद, अभियुक्तों के विरुद्ध डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना पिलुआ पुलिस तथा जनपदीय स्वॉट टीम द्वारा मुअसं- 10/22 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को दो अवैध तमंचा, 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 छुरी, एक बांका, 04 रस्सा, एक पैंट, एक गाड़ी नं0 एचआर 51 एपी 1928 (टाटा सफारी) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 12.01.2022 को थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिहोरी धिरामई रोड पर सरनाम उत्तर महाविद्यालय के सामने खेत में किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा करीब 06 गौवंश की हत्या कर दी गई है तथा उनके कुछ अवशेष खेत में पड़े हुए हैं, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर गोवंश के अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर गांव वालों के सहयोग से नियमानुसार दफनाया गया तथा इस संबंध में थाना पिलुआ पर मुअसं 10/22 धारा 3/8 गौवध अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना पिलुआ को निर्देशित किया गया तथा जनपदीय स्वॉट टीम को थाना पिलुआ पुलिस को वॉछित सहयोग हेतु लगाया गया। दिनांक 22.01.2022 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को सुन्ना नहर ओवर ब्रिज से आगे सिहोरी रोड के पास से समय करीब 19.50 बजे दो अवैध तमंचा, 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 छुरी, एक बांका, 04 रस्सा, एक पैंट, एक गाड़ी नं0 एचआर 51 एपी 1928 (टाटा सफारी) के साथ गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ पर मु0अ0सं0 13/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अफसान पु्त्र शाहिद निवासी ठकिया थाना डिडोली जिला अमरोहा व मु0अ0सं0 14/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम चमन पुत्र अलीहसन निवासी मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर पंजीकृत किया गया है। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 11/12.01.2022 की रात्रि में उन लोगों ने अपने अन्य साथी शेरा पुत्र लाल मौहम्मद निवासी नदरई थाना कोतवाली कासंगज जिला कासंगज व ढाकन उर्फ धर्मबीर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम नगला पुढिहार थाना कोतवाली देहात जिला एटा व नाजिम पुत्र मौवीन निवासी शिकारपुर थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर व शेरा के भान्जे के साथ मिलकर रोड किनारे 06 आवारा गौवंश बान्धे थे, जिन्हें उन लोगों ने गौकशी कर गौमांश को टाटा सफारी एचआर 51 एपी 1928 में लोड़ कर दिया और चमन उसे दिल्ली बेचने हेतु ले गया था जहाँ पर उसने 380 किलोग्राम गौमांश बेचा था। जिसके 38 हजार रूपये चमन को प्राप्त हुए थे। जिसके रूपये उन लोगों ने आपस में बाट लिये थे। आज भी वे लोग आवारा गौवंशों को पकड़कर गौकशी करने की फिराक में थे। प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  1. दिनांक 11/12.01.2022 की रात्रि में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत अपने साथियों के साथ मिलकर रोड किनारे 06 आवारा गौवंश पकड़कर बॉधें थे।
  2. गौकशी कर गौमांश को टाटा सफारी न0 एचआर 51 एपी 1928 में लोड़कर दिल्ली बेचने हेतु चमन ले गया था।
  3. दिल्ली ले जाकर चमन ने 380 किलोग्राम गौमांश बेचा था।
  4. गौमांस से 38 हजार रूपये चमन को प्राप्त हुए थे। जिसके रूपये उन लोगों ने आपस में बॉट लिये थे।
  5. अभियुक्तों द्वारा इसी प्रकार से विभिन्न स्थानों पर आवारा पशुओं को बांधकर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
  6. गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो आसपास के जनपदों में घटनाओं को अंजाम देते हैं कई जनपदों में इनके विरुद्ध गोकशी के अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
  7. बैगन उर्फ सत्यवीर पुत्र अतर सिह निवासी ग्राम नगला पुढियार थाना कोतवाली देहात एटा
  8. अतिवीर उर्फ अतुआ पुत्र रूमान सिह निवासी ग्राम नगला पुढियार थाना कोतवाली देहात एटा
  9. चमन पुत्र अलीहसन निवासी मलकपुर थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर
  10. अफसान पु्त्र शाहिद निवासी ठकिया थाना डिडोली जिला अमरोहा। बरामदगी-
  11. दो अवैध तमंचा व 5 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 छुरी, एक बांका, 04 रस्सा, एक पैंट (घटना के वक्त पहना हुआ)
  12. एक गाड़ी नं0 एचआर 51 एपी 1928 (टाटा सफारी) चमन पुत्र अलीहसन का आपराधिक इतिहास-
  13. मुअसं- 71/15 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधि0 थाना अनूपशहर, बुलन्दशहर
  14. मुअसं- 229/2020 धारा 11 पशु अतिचार अधि0 व 188, 269, 270, 429 भादवि थाना अनूपशहर बुलन्दशहर
  15. मुअसं- 243/17 धारा 147, 148, 307, 323, 452, 506 भादवि थाना अनूपशहर बुलन्दशहर
  16. मुअसं- 322/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर
  17. मुअसं- 358/17 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 11 पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 व 3 पशुओ के प्रति क्रुरता की रोकथाम (जुर्माना आवेदन) के नियम 1978 थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर
  18. मुअसं- 371/16 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 उ0प्र0 थाना अनूपशहर बुलन्दशहर
  19. मुअसं- 120/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना सम्भल जिला सम्भल
  20. मुअसं- 577/18 धारा 307 भदवि थाना सम्भल जिला सम्भल
  21. मुअसं- 61/21 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 उ0प्र0 थाना नॉलेज पार्क गौतमबुद्धनगर
  22. मुअसं- 64/21 धारा 411/414 थाना नॉलेज पार्क जिला गौतमबुद्धनगर
  23. मुअसं- 86/21 धारा 307 थाना नॉलेज पार्क जिला गौतमबुद्धनगर
  24. मुअसं- 87/21 धारा 25/27 आयुध अधि0 नॉलेज पार्क गौतमबुद्धनगर
  25. मुअसं- 292/16 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना इंकोटिक-तृतीय जिला गौतमबुद्धनमर
  26. मुअसं- 120/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 थाना सम्भल जिला सम्भल
  27. मुअसं- 577/18 धारा 307 भादवि थाना सम्भल जिला सम्भल
  28. मुअसं- 102/18 धारा 307 भादवि थाना आदमपुर जिला अमरोहा
  29. मुअसं- 130/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना आदमपुर जिला अमरोहाज
  30. मुअसं- 10/22 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
  31. मुअसं- 14/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा बैंगन उर्फ सत्यवीर का आपराधिक इतिहास-
  32. मुअसं- 423/17 धारा 147, 279, 323, 427, 504 भादवि थाना कोत0 देहात जिला एटा
  33. मुअसं- 666/17 धारा 147, 148, 323 भादवि थाना कोत0 देहात जिला एटा
  34. मुअसं- 10/22 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा अफसान पु्त्र शाहिद का आपराधिक इतिहास-
  35. 10/22 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा
  36. 13/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा। अतवीर उर्फ अतुआ का आराधिक इतिहास-
  37. 10/22 धारा 3/5/8 गोवध अधि0 थाना पिलुआ जिला एटा प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-
  38. ढाकन उर्फ धर्मबीर पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम नगला पुढियार थाना कोतवाली देहात जिला एटा
  39. शेरा बन्जारा पुत्र लालमौहम्मद निवासी नदरई कोतवाली कासंगज जिला कासंगज
  40. शेरा बंजारा का भांजा पुत्र नामालूम नि0 ग्राम नदरई थाना कासगंज जिला कासगंज
  41. नाजिम पुत्र मुवीन निवासी ग्राम शिकारपुर थाना शिकारपुर बुलंदशहर गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
  42. प्रभारी निरीक्षक श्री बेगराम सिंह
  43. वरि0उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह
  44. उ0नि0 श्री शिवकुमार
  45. है0का0 सुखवीर सिंह
  46. का0 धर्मेन्द्र
  47. का0 764 बल्देव
  48. का0 862 कृष्णवीर सिंह
  49. है0का0 सगीर (स्वाट टीम)
  50. है0क0 रियाज खांन (स्वाट टीम)
  51. का0 विष्णु कुमार (स्वाट टीम)
  52. का0 तेजवीर सिंह (स्वाट टीम)
  53. का0 शीशपाल (स्वाट टीम)
    13 का0 समय सिंह (स्वाट टीम)
  54. का0 उमंग सिंह (स्वाट टीम)
  55. का0चालक कुलदीप (स्वाट टीम)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks