चुनाव प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल ने महोबा जिले में भाजपा प्रत्याशियों के साथ पोलिंग बूथ एवं क्षेत्र की समीक्षा

बुंदेलखंड में प्रभावशाली व्यक्तित्व, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं खजुराहो विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा: 230. महोबा विधानसभा क्षेत्र व 231.चरखारी विधानसभा क्षेत्र का भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दिया चुनाव प्रभारी का दायित्व
!!.चुनाव प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल ने महोबा जिले में भाजपा प्रत्याशियों के साथ पोलिंग बूथ एवं क्षेत्र की समीक्षा.!!
देश में हो रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव देश की राजनीति में अहम् और महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं l भारतीय जनता पार्टी ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय राजनीति में कुशल नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व खजुराहो विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देश पर महोबा जिले की महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है, साथ ही उन्हें चुनावी रणनीति चुनाव प्रबंध की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है l भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश में डॉ. घासीराम पटेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महोबा जिले की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे l चुनाव प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल ने महोबा जिले में 230.महोबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश गोस्वामी व 231.चरखारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजभूषण सिंह राजपूत के साथ पोलिंग बूथ एवं क्षेत्र की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक ली और कहा कि क्षेत्र के विकास लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं l चुनाव प्रभारी डॉ. घासीराम पटेल छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के दो बार जिलाध्यक्ष रहकर नेतृत्व किया l राजनगर विधानसभा क्षेत्र में किसानों और गरीबों के लिए जन संघर्ष करते आ रहे है l केंद्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी में बुंदेलखंड का नेतृत्व संभाला l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks