गैस एजेंसी कर्मचारी के खाते से पार किए 4.19 लाख – रिपोर्ट शुभम शर्मा

गैस एजेंसी कर्मचारी के खाते से पार किए 4.19 लाख – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास कस्बा की एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी के खाते से धोखाधड़ी करके चार लाख 19 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने कोतवाली इगलास के साथ ही अलीगढ़ स्थित साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। कस्बा की अग्रवाल स्टेट कालोनी निवासी हरीओम पुत्र हरप्रसाद मथुरा रोड स्थित गैस एजेंसी पर नौकरी करता है। उसका कहना है कि शुक्रवार को एक ग्राहक ने उसके खाते में 10 हजार रुपये पेटीएम से ट्रांसफर किए थे। मैसिज न मिलने पर मैंने कन्फर्म करने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर लेकर बात की तो उधर से कहा कि तुम्हारे रुपये थोड़ी देर में पहुंच जाएंगे। हेल्पलाइन नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने वाट्सएप पर एक लिंक दिया और उसके बाद आठ डिजिट का ओटीपी नंबर ले लिया। ओटीपी देते ही तीन बार में पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 4 लाख 19 हजार 667 रुपये निकल गए। उसका कहना है कि सामान्य रुप से पचास हजार से अधिक रुपये के लेन-देन पर बैंक से कॉल की जाती है किंतु बैक से कोई कॉल नहीं की गई। इस संबंध में उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो उन्होंने साइबर क्राइम थाना अलीगढ़ में रिपोर्ट करने को कहा। युवक ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks