शराब की भट्ठी चलाते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 4250 लीटर लहन व 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब की भट्ठी चलाते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 4250 लीटर लहन व 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण के दौरान 01 भट्ठी ( शराब बनाने के उपकरण) सहित 4250 लीटर लहन मौके पर नष्ट, 120 लीटर देशी / कच्ची शराब बरामद एवं शराब तस्कर राजेन्द्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम ससौता थाना अलीगंज जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.01.2022 को थाना अलीगंज पुलिस शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम टपुआ में सरसों के खेत में अवैध शराब के निष्कर्षण के दौरान 01 भट्ठी (शराब बनाने के उपकरण) सहित 120 लीटर अवैध कच्ची शराब समय करीब 14.30 बजे बरामद की गई तथा मौके पर 4250 लीटर लहन नष्ट किया गया। अवैध शराब का निष्कर्षण कर रहे एक अभियुक्त राजेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है तथा दो अभियुक्त जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र भीष्मपाल व उपेंद्र पुत्र भीष्मपाल निवासीगण उपरोक्त मौके से फरार हो गए हैं। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं- 17/2022 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

बरामदगी

  1. 120 लीटर अवैध कच्ची शराब, 01 भट्ठी (भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण) व 4250 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पताः-
1- राजेन्द्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम ससौता थाना अलीगंज जनपद एटा।

फरार अभियुक्तों का नाम पताः-
1- जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र भीष्मपाल निवासी ग्राम टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा
2- उपेन्द्र पुत्र भीष्मपाल निवासी उपरोक्त

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. उपनिरिक्षिक संजीव कुमार
  2. मु0आरक्षी बसन्त कुमार
  3. रि0आ0 सुनील कुमार
  4. रि0म0आ0 रवीना सिरोही

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks