एटा
*भाकियू भानु ने युवाओ को संगठन से जुड़ा*
◾प्रदेश महासचिव आदर्श मिश्रा व मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सारस्वत को बनाया
◾युवा जिलाध्यक्ष पद पर विक्की ठाकुर को नियुक्त किया
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडेय और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने आज गोपाल शर्मा आगरा रोड निवासी एटा पर सामाजिक दूरी को ध्यान मे रखते हुए युवाओ को संगठन से जोड़ा। जिसमे प्रदेश महासचिव पद पर आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सारस्वत और जिला युवा अध्यक्ष पद पर विक्की ठाकुर को नियुक्त किया। इस मौके पर कुलदीप पांडेय ने कहा कि किसानों के ऊपर सरकार जो जुल्म कर रही है उसका विरोध प्रदर्शन जोरदार तरीके से किया जाएगा। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा,सोनू चतुर्वेदी, अतुल पचौरी,अभिषेक मिश्रा, विन्नी यादव,अनुभव मिश्रा, अमित गुप्ता, जगमोहन पचौरी,सोनू शर्मा,उज्जवल मिश्रा, कुलदीप यादव,सन्दीप यादव,मंयक शर्मा,ऋषभ शर्मा,दीपु उपाध्याय, बॉबी यादव आदि मौजूद रहे।