अवैध अपमिश्रित शराब के साथ एक महिला सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार

अवैध अपमिश्रित शराब के साथ एक महिला सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर, थानाध्यक्ष बक्शा, उ0नि0 दिव्य प्रकाश सिंह मय हमराह उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 विवेक कुमार देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि धौकलगंज सुजियामऊ में सत्य प्रकाश हरिजन पुत्र लल्लन हरिजन अपने घर में अपमिश्रित शराब थोक मात्रा में रखकर बेच रहा है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष बक्शा द्वारा आबकारी निरीक्षक सदर श्याम कुमार गुप्ता को सूचना देते हुए सुजियामऊ मोड़ पर बुलाया गया। उक्त टीम द्वारा मुखबीर के द्वारा बताये गये स्थान/घर पर एक बारगी दबिश दी गयी तो उस घर में एक पुरुष व एक महिला मौके पर पकड़े गये एवं दो लोग अंधेरे व कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग गये। उसी मकान में एक गत्ते का पैकेट जिस पर इण्डिया ग्लाईकल्स लिमिटेड लिखा हुआ था कुल 21 पेटी बरामद हुआ। जिसको खोलकर देखा गया तो प्रत्येक पेटी में 45-45 शीशी, प्रत्येक 200 एमएल थी। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक द्वारा बरामद अवैध अपमिश्रित शराब की शीशियों पर लगा क्यू आर कोड स्कैनर द्वारा स्कैन करने पर नकली गलत पाया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks