यूपी : चालू पुल पर भाजपा ने लगाया शिलान्यास का पत्थर! उन्नाव में 2014 में हुआ था कचहरी ओवरब्रिज का निर्माण, 2017 में हुआ था शुरू

उन्नाव में कचहरी के पास बना ओवर ब्रिज जो कि पिछले 4 सालों से चालू है। उस पर भाजपा ने शिलान्यास का पत्थर लगा दिया। जिस पर लिखा है कि यह पुल 4 जनवरी 2022 से आम जनमानस के लिए शुरू किया गया है। इसका शिलान्यास डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया है।
जिले के कचहरी ओवरब्रिज का निर्माण 2014 अखिलेश यादव की सरकार में हुआ था। 2017 में यह ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया था और सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव आते ही बीजेपी ने ओवरब्रिज में उद्घाटन की एक शिला पट्टिका लगाई गई है। इस शिला पट्टिका में 4 जनवरी 2022 को यह ओवरब्रिज शुरू हुआ है।
इसका लोकार्पण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा उद्घाटन किया गया है। लेकिन यह ओवर ब्रिज 2017 में ही शुरू हो गया था। शिला पट्टिका में इस पुल की लंबाई 372.83 मीटर लिखी है। जबकि हकीकत में इस पुल की लंबाई 573 मीटर है। इस पट्टिका मे ओवरब्रिज की लागत 304796 लिखी है। वही स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह पत्थर अभी दो-चार दिन पहले ही लगाया गया है। इससे पहले यहां पर कोई पत्थर नहीं लगा था।