विधानसभा क्षेत्र से होंगे भाजपा का चेहरा: संभाली पिता की राजनैतिक विरासत.!

!!.उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह नोएडा विधानसभा क्षेत्र से होंगे भाजपा का चेहरा: संभाली पिता की राजनैतिक विरासत.!!

नोएडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज सिंह की पहचान भले ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र के रूप में हो, लेकिन वह नोएडा के विधायक के रूप में यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की हर कोशिश करते हैं l उनका जन्म तत्कालीन बिहार में पलामू के डाल्टनगंज में हुआ था l उन्होंने एक बार विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने के बावजूद पिता के कहने पर चुनाव नहीं लड़ा और सात साल बाद पहली बार नोएडा से चुनाव लड़कर विधायक चुने गए l उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नोएडा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं l
पंकज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1978 को झारखंड (तत्कालीन बिहार) में पलामू जिले के डाल्टनगंज में हुआ था l उनके पिता राजनाथ सिंह वरिष्ठ बीजेपी नेता और वर्तमान में देश के रक्षामंत्री हैं l उनकी मां का नाम श्रीमति सावित्री सिंह है और वह एक गृहणी हैं l पंकज सिंह की पत्नी का नाम शुष्मा सिंह है और उनके दो बच्चे भी हैं l साल 1996 में लखनऊ के महानगर बॉयज इंटर कॉलेज से 12वीं करने के बाद पंकज सिंह ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चले आए. साल 1999 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री ली और फिर 1999-2001 में नोएडा स्थित अमिटी बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया l
पंकज सिंह का राजनीतिक सफर
साल 2004 में वह भाजपा युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने l साल 2007 में वह उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य बने. इसी साल उनका नाम वाराणसी के चिरईगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया गया लेकिन उन्होंने अपने पिता की सलाह पर यह चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि राजनाथ सिंह चाहते थे कि चुनावी राजनीति में आने से पहले पंकज सिंह कुछ और वर्षों के लिए पार्टी में काम करें l साल 2010 में पंकज सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा में सचिव नियुक्त किया गया हालांकि, बाद में उनको प्रमोशन देकर महासचिव बना दिया गया l वह अब तक तीन बार उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव रह चुके हैं और यह उनका चौथा कार्यकाल है l एक बड़े राजनेता का पुत्र होने के नाते पंकज सिंह कम उम्र से ही राजनीति के गुर सीखने लगे थे l जब उनके पिता राजनाथ सिंह बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ से चुनाव लड़े थे, तब पंकज सिंह ने चुनाव के दौरान लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने के लिए एमबीए की पढ़ाई के दौरान सीखे गए अपने एलालिटिक्स स्किल का इस्तेमाल किया l उस समय पंकज सिंह राजनीति में आने के बारे में विचार नहीं कर रहे थे, लेकिन वह समाजिक कार्यों से जुड़े रहे l साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह पहली बार नोएडा से चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर उसी लखनऊ विधानसभा में पहुंचे, जहां कभी उनके पिता राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर बैठते थे l उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पंकज सिंह को नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी बनाया गया है l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks