कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 41 में से 16 महिला प्रत्याशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 41 में से 16 महिला प्रत्याशी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से सात चरण में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। कांग्रेस ने 403 सीट में से 40 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने तीसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी की है। 41 प्रत्याशियों की सूची में 16 महिलाएं हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की थी, उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। गुरुवार को जारी की गई 41 प्रत्याशियों की सूची में 16 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। अलीगढ़ खैर से मोनिका सूर्यवंशी, छर्रा से अखिलेश शर्मा और इगलास से प्रीति धनगर को प्रत्याशी बनाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks