आगरा में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना केस मिले,रिपोर्ट अनुराग

आगरा में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना केस मिले

जनपद में बीते दो दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के नए केसों में कुछ कमी आई थी। लेकिन गुरुवार को रिकॉर्ड तोड़ केस रिपोर्ट हुए हैं। साफ शब्‍दों में ये लापरवाह हो जाने का वक्‍त नहीं है। बाजारों में अब भी ये देखने को मिल रहा है कि लोग मास्‍क नहीं लगा रहे हैं और ना ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। गुरुवार को 891 नए केस मिले हैं। इससे पहले बुधवार को 318 केस निकले थे, वहीं 364 लोग ठीक भी हुए। अब एक्टिव केस 3431 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 32840 हो गई है। कुल 28950 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 458 है। गुरुवार तक 2287948 लोगों की जांच हो चुकी है। गुरुवार को एक दिन में कुल 4803 सैंपल जांचे गए हैं। ठीक होने की दर 88.15 फीसद पर आ गई है। कुछ समय पहले तक ये 98.20 पर स्थिर सी थी। आगरा में 1875710 लोगों को वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks