कुलपति बोले आगरा यूनिवर्सिटी में भी बना सकते हैं कार्यालय – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कुलपति बोले आगरा यूनिवर्सिटी में भी बना सकते हैं कार्यालय – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कामकाज को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए अगर अस्थाई कार्यालय के लिए जल्द जगह का चयन न हुआ तो डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा (आगरा यूनिवर्सिटी) में भी अस्थाई ठिकाना बन सकता है। इस बात के संकेत अलीगढ़ में बन रहे राजा महेंद्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने दिए हैं।कुलपति ने बताया कि जिले में अस्थाई कार्यालय की तलाश में लगे हैं। इसके संबंध में उन्होंने कमिश्नर गौरव दयाल से जगह के संबंध में भी बात की थी। मुकुंदपुर और खैर क्षेत्र में जगह देखी थीं लेकिन गतिविधियों को संचालित करने के हिसाब से जगह सही नहीं लगीं। अभी प्रशासन से आश्वासन मिला है कि एक हफ्ते में जगह की व्यवस्था कराएंगे। अगर व्यवस्था नहीं हो सकी तो फिर आगरा यूनिवर्सिटी में ही कोई अस्थाई तौर पर व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा सकता है। राज्य विश्वविद्यालय के शुरुआती काम भी प्रभावित हो रहे हैं। रजिस्ट्रार व फाइनेंस आफिसर भी तैनात हो चुके हैं। पहले चरण में मंडल के 400 विद्यालयों को संबद्ध किया जाना है। लक्ष्य है कि 2022-23 से ही सत्र का संचालन हो, इसलिए अस्थाई कार्यालय की जरूरत है। कार्यालय शुरू होने के बाद ही सत्र संचालन के बारे में सोचा जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks