
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को मिलाया गया, मामला थाना जलेसर के मोहल्ला सरायं खानम निवासी हिना पुत्री रफ़ीक़ व उसके पति साबिर पुत्र अनवर निवासी ग्राम कोसमा थाना जलेसर का है, दोनो की शादी 10 वर्ष पहले हुई थीं, शादी के बाद से ही साबिर पत्नी के साथ मारपीट करता था, तथा उसके अन्य महिला से अवैध सम्बंध भी थे, जिसके चलते दोनो अलग अलग रह रहे थे, आज परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा समझाने पर दोनों फिर से साथ रहने को तैयार हो गए, आज की बैठक में काउंसलर अकरम खान, संजीव तिवारी, गीता शर्मा, सचेन्द्र गुप्ता, सीमा मल्होत्रा के अलावा महिला थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह, उपनिरीक्षक मनीषा यादव, के अलावा महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र स्टाफ मौजूद रहा