इगलास सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

इगलास सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – इगलास कस्बा स्थित लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को सीएमओ डा. नीरज त्यागी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही कोविड को लेकर अस्पताल पर की गई व्यवस्था देखी। अधिनस्थों को व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश भी दिए। जनपद में कोराेना मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इगलास क्षेत्र में भी आठ संक्रमित पाए गए थे। इसका लेकर सीएमओ ने डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। कोविड की जांच और तेज करने के निर्देश दिए साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच भी करने के लिए कहा। वहीं लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक करने व ज्यादा से ज्यादा किशोरों के टीका लगाने के लिए कहा। जिससे कोरोना से लड़ा जा सके। इसके साथ ही सीएमओ ने अस्पताल में चल रहे महिला नसबंदी शिविर का भी जायजा लिया। मंगलवार को करीब 20 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। इस मौके पर अधीक्षक डा. रोहित गोयल, प्रभात शर्मा, पंकज कुमार आदि थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks