
स्वीप एक्टिविटी के तहत चलाए गए विभिन्न अभियानों से प्राप्त हुए 2.50 लाख पत्र एवं सुझाव – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में व्यापक स्तर पर स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि लोकतंत्र के उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता के लिए बड़े पैमाने पर भिन्न-भिन्न क्रियाकलाप आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की जितनी अधिक भागीदारी सुनिश्चित होती है, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है।डीईओ सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद स्तर पर स्वीप एक्टिविटी के तहत डियर चुनाव आयोग नाम से एक पहल की गई, जिसके तहत जनपद भर के मतदाताओं की शतप्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए स्लोगन, पोस्टर, रंगोली, मेहंदी, भाषण, चुनावी पाठशाला, जागरूकता रैलियां, मोटरसाइकिल एवं साइकिल रैली, मशाल जुलूस, चुनावी चर्चा, ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, संगोष्ठी एवं सेल्फी प्वाइंट, मतदाता कैम्प, कार्टून प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन, पत्र लेखन एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, समस्त एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार उपस्थित रहे।