ब्लॉक डिलारी की ग्राम पंचायत गजरौला सेद के गांव मिलक मेवात में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पूरे गांव में गंदगी व कीचड़ और चौक नालियों का पानी रोड पर बहने से लोगों को खासी परेशानी उठाना पड़ रही है। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी सड़क पर बहने से कीचड़ हो गया। इस कीचड़ से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है। जिससे आसपास के राहगीरों को गंदे पानी वह कीचड़ से काफी दिक्कतें होती हैं।
ग्राम पंचायत गजरौला सेद के गांव मिल्क मेवात में गंदगी के कारण आए दिन लोग बीमार होते रहते हैं। एक ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है।
![]()
ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। कई बार ग्राम प्रधान से गंदगी और रस्ते में जल भराव को बताने के बाद भी सफाई नहीं करवाई जाती है। उल्टे ग्रामीणों से कहता है कि गंदगी कहां है, इतनी गंदगी से क्या फर्क पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से गंदगी देख कर हैरानी होती है कि सरकार की स्वच्छता मिशन का किस तरह मजाक बनाया जा रहा है।
उधर गांव के मुख्य रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने बताया की प्राथमिक विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र वह धार्मिक स्थल गांव के कब्रिस्तान को जाने का एकमात्र मुख्य रास्ता है|
![]()
जिस पर जलभराव गंदगी रहती हैं | ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से कई बार की जा चुकी है मगर ग्राम प्रधान बात को अनसुनी कर देता है| ग्रामीणों ने कहा कि इसमें ज्यादा कुछ नहीं तो मनरेगा के माध्यम से ही कार्य करा दिया जाए और जिससे गांव की गंदगी व रास्ते का जलभराव खत्म हो जाये | ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान में जलभराव रहता है जिससे कब्रे बैठ जाती हैं जबकि ग्राम पंचायत में कब्रिस्तान के बाउंड्री के लिए जो फंड ग्राम प्रधान को मिला था उसका उपयोग कब्रिस्तान में नहीं किया गया| जिससे कब्रिस्तान में गंदगी है और जलभराव है जलभराव होने के बाद न तो उसका निकास है और ना ही कोई नाला बना है| जिससे कब्रिस्तान का गंदा पानी कब्रिस्तान से बहार जा सके | इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि स्कूल जाने वाला मार्ग व उप स्वास्थ्य केंद्र मार्ग इसी रास्ते पर है जिससे स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| ग्रामीणों ने इस पर रोष जताते हुए प्रशासन से व आला अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है और गांव में विकास कराने को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है| जबकि एडीओ पंचायत डिलारी लोकेन्द्र सिंह ने इस पर जल्द जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है |