प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी
 


 
प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी
 
कोरोना संक्रमण के 15,622 नये मामले आये
 
प्रदेश में अब तक कुल 9,65,34,686 सैम्पल की जांच की गयी
 
विगत 24 घण्टों में 12,402 लोग तथा अब तक
17,20,077 कोविड-19 से ठीक हुये
 
प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले
 
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
 
प्रदेश में कल 16 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 24,46,794 डोज दी गयी
 
प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,84,16,514 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 93.89 प्रतिशत
 
दूसरी डोज 8,72,52,393 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक
आयु वर्ग के लोगों का 59.18 प्रतिशत
 
अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,56,68,907 डोज दी जा चुकी है
 
15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 54,59,241 वैक्सीन की प्रथम डोज दी
गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 38.96 प्रतिशत है
 
अब तक 4,09,721 प्रीकॉशन डोज दी गयी
 
सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये
 
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है, इसलिए
सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे
 
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
 
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन
18001805145 पर सम्पर्क करे
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 17 जनवरी 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 15,622 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,65,34,686 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 12,402 लोग तथा अब तक 17,20,077 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले है।
 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 16 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 24,46,794 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,84,16,514 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 93.89 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,72,52,393 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 59.18 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,56,68,907 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 54,59,241 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 38.96 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 4,09,721 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks