
#Etah…
ठण्ड, शीतलहर से बचाव हेतु सम्पूर्ण जनपद में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं-डीएम
◾️जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने तहसील एटा सदर क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर में पात्र लाभार्थियों को कम्बल वितरण किए।
◾️डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर ठण्ड से बचाव हेतु बेहतर इंतजाम कर लिये जाएं।
◾️रैन बसेरा, अलाव जलते रहने चाहिए। साथ ही बेसहारा गरीब लोगों को सर्दी से बचाव हेतु उन्हें कम्बल प्रदान करें, ताकि गरीब, बेसहारा लोगों को ठंड से बचाया जा सके।
◾️इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एसडीएम सदर शिव कुमार, तहसीलदार सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।