
#Etah…
सोशल मीडिया पर पीएम और सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
◾️सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अभद्र टिप्पणी करना पांच युवकों को भारी पड़ गया।
◾️शिकायत के बाद युवकों के विरुद्ध पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
◾️आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं।
◾️जलेसर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के अनुसार पांचों युवक सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर के रहने वाले हैं, जिसकी पहचान हर्षित पुत्र सुरेन्द्र सिंह व अन्य के रूप हुई है।
◾️युवकों पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने की पोस्ट डालने का आरोप है।
◾️शनिवार को थाने पहुंचे जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखदेव निवासी अभिषेक पुत्र नागेन्द्र ने थानाध्यक्ष सकरौली को बताया कि सकरौली के ग्राम बदनपुर निवासी युवकों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है।
◾️थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर बदनपुर निवासी हर्षित पुत्र सुरेन्द्र समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा-125 लोक प्रति. अधि., 155ए, 395ए और 67 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
◾️आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। मामले की तहकीकात एसएचओ अवधेश कुमार स्वयं कर रहे हैं।