
एटा – अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी में थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली दूसरी बड़ी सफलता, एक पेशेवर शातिर असलहा तस्कर 07 तमंचे बने, 5 जिंदा कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार
घटना का विवरणः-
दिनांक 16.01.2022 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विरामपुर पुल के पास बने अधबने मार्केट के पास से एक अभियुक्त को समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त पुलिस बल को देख मौके से भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में उसके पास से बरामद बोरे में से 07 तमंचे 315 बोर बने, 05 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 22/2022 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
महत्वपूर्ण तथ्यः-
- अभियुक्त बरामद असलहों को किसी व्यक्ति को देने एटा जा रहे थे, जिसे फरार अभियुक्त देवेन्द्र जानता था, तथा उसकी मॉग पर और असलहे बनाने की बात तय हुई थी।
- अभियुक्त विकास का पिता भी पूर्व में अवैध असलहे बनाने का काम करता था, जो कई बार जेल जा चुका है, वर्तमान में अवैध असलहा बनाने का काम छोड़ दिया है।
- अभियुक्त विकास तथा देवेन्द्र ही वर्तमान में असलहा बनाने का काम कर रहे हैं।
- अभियुक्त ने बताया कि उसका गॉव असलहा बनाने के मामले में बदनाम है इसलिए वे लोग गॉव से बाहर ही असलहे बनाते हैं।
- पकड़े गये असलहों को भी अभियुक्तों ने सुन्ना नहर पुल के पास जंगल में बनाया था।
- असलहों की बिक्री के पैसों से ही अभियुक्त अपने घर का खर्चा चलाते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- विकास पुत्र पूरनसिंह निवासी भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस। फरार अभियुक्त का नामपताः-
- देवेन्द्र पुत्र रामकिशन निवासी भिसी मिर्जापुर थाना सिकन्द्राराऊ, हाथरस। बरामद माल का विवरणः-
- 07 अवैध तमंचे सभी चालू हालत में 315 बोर
- 05 जिंदा कारतूस 315 बोर
- भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- श्री जगदीशचन्द्र प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात
- उ0नि0 श्री अनुज चौहान थाना कोतवाली देहात
- वरि0उ0नि0 श्री देवीचरन सिंह थाना कोतवाली देहात
- है0का0 वीरेन्द्र पाठक
- का0 धर्मेन्द्र सिंह
- का0 अभिषेक कुमार
- का0 गिरीश चन्द्र
- का0चा0 कांती शर्मा