
एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अभियुक्त जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, 12080 रुपये एवं ताश पत्ते बरामद जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के निकट पर्यवेक्षण में जुआ/सट्टा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त को 12080 रुपये एवं ताश पत्तों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.01.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 03 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे व फड़ से 12080 रुपए व ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 14/2022 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- विजयगिरि पुत्र सतीशगिरि नि0 मौ0सादात थाना जलेसर एटा
- अंकित पुत्र विनोद कुमार नि0 मौ0 सादात थाना जलेसर एटा
- हरिओम पुत्र महावीर सिंह नि0 नई बस्ती सादात थाना जलेसर एटा बरामदगी-
1- 12080 रुपए व ताश पत्ते गिरफ्तार करने वाली टीम- - व0उ0नि मंजीत सिंह
- का0 1303 योगेश
- रि0का0 तरुण पूनिया
- का0 1306 नबाब