
जिले के 2.31 लाख मतदाता कोविड रोधी टीका से दूर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। तब से लेकर आज तक जिले में 39.76 लाख लोगों को टीका लग चुका है। 25.33 लाख लोग पहली एवं 14.35 लाख लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं। जिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 27.64 लाख मतदाता है। इस हिसाब से 2.31 लाख मतदाता अभी भी टीका से दूर हैं। इसी तरह 13.28 लाख मतदाता दूसरी खुराक से दूर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के पहले इनका टीकाकरण बड़ी चुनौती है। अलीगढ़ में प्रथम चरण में 10 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव है। एक महीने से भी कम समय शेष है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड रोधी दोनों खुराक लेने वालों में संक्रमण हल्का मिल रहा है, जबकि टीका नहीं लेने वाले लोगों के लिए कोरोना जोखिम भरा है।हम लोग शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के पहले विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास करेंगेे। टीका से वंचित लोगों को प्रथम खुराक एवं प्रथम खुराक ले चुके लोगों को निर्धारित समय पर दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित करेंगे।