
#Etah…
(KNLS LIVE)
त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति द्वारा जलाये गये अलाव
◾️विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी बढ़ते शीत प्रकोप को देखते हुए त्रिमूर्ति मानव सेवा समिति द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया गया।
◾️समिति के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगामी कुछ दिनों तक शहर के मुख्य चौराहों पर और बस स्टैंड पर अलाव जलाने का कार्य समिति के सदस्यों द्वारा किया जाता रहेगा, जिससे गरीब, मजदूर, बेसहारा और रिक्शे वालों को ठंड से राहत मिलेगी।
◾️अलाव जलाने के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समिति के सदस्य आकाश जैन, योगेश जैन, अंकित जैन, डॉ राजेश सिकरवार, आशीष शर्मा, नितिन जैन, प्रवीण जैन आदि रहेंगे।
Report