*एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाॅट टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर गाॅजा तस्कर गिरफ्तार, 50 कि.ग्रा. गाॅजा कीमत करीब 5 लाख रुपये, दो अवैध तमंचे पाॅच जिन्दा व दो खोखा कारतूस, तस्करी में प्रयुक्त एक स्कार्पियो तथा एक हयूंडई वरना कार बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाॅट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर गाॅजा तस्करों को 50 किलो गाॅजा, तस्करी में प्रयुक्त दो चारपहिया वाहन तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 08.06.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाॅट टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आगरा रोड से पिलुआ जाने वाले नहर के रास्ते पर रेलवे क्रासिंग के पास से स्कार्पियों तथा हयूंडई वरना गाड़ियों में सवार दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा तीन अभियुक्त अंधेरें का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे तथा मौके से बोरियों में भरा 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। साथ ही एक स्काॅर्पियो, एक हयूंडई वरना कार तथा दो अवैध तमंचे, पाॅच जिंदा व दो खोखा कारतूस भी बरामद किये गये हैं। अभियुक्तों के विरूद्व थाना कोतवाली देहात पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा पुलिस मुठभेड़ की धाराओं में अभियोेग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. बल्लू पुत्र हामिद हसन निवासी गुहटिया कलाॅ थाना जैथरा एटा
2. नफरोज पुत्र इस्लाम खाॅ निवासी गुहटिया कलाॅ थाना जैथरा एटा
*फरार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. रिजवान पुत्र आविर खाॅ निवासी गुहटिया कलाॅ थाना जैथरा एटा
2. सलीम पुत्र मौहम्मद शेर निवासी गुहटिया कलाॅ थाना जैथरा एटा
3. मुकीम पुत्र तहसीलदार निवासी गुहटिया कलाॅ थाना जैथरा एटा
*बरामदगीः-*
1. 50 किग्रा गांजा (कीमत करीब 5 लाख रुपये)
2. एक स्कार्पियो गाड़ी
3. एक हयूंडई वरना कार
4. दो अवैध तमंचे, पाॅच जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर