विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरु, प्रत्याशी समेत तीन लोगों को ही प्रवेश – रिपोर्ट शुभम शर्मा

विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरु, प्रत्याशी समेत तीन लोगों को ही प्रवेश – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से जिले में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कोई भी कलक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन कर सकता है। सभी विधानसभाओं के लिए न्यायालयों में अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। नामांकन के दौरान सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्याशी के अलावा 2 अन्य लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिलेगा। 21 जनवरी तक नामांकन होंगे। रविवार का अवकाश रहेगा। नामांकन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र बनाया गया है। सौ मीटर पहले गाड़ियों को रोक दिया जाएगा। इसके बाद पैदल ही नामांकन कक्ष तक आना होगा। प्रत्याशी को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। डीएम सेल्वा कुमारी जे० ने बताया कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में जिले चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग आरओ-एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। नामांकन के दौरान 10 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 14 से लेकर 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की ²ष्टि से तीन स्तर पर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है। कलक्ट्रेट से सौ मीटर पहले गाड़ियों को रोका जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी पैदल आएंगे। मुख्य द्वार पर जांच होगी। पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स लगाए गए है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील है कि जरूरी काम होने पर ही कलक्ट्रेट आएं। न्यायालयों का काम भी चुनाव के चलते प्रभावित रहेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks