कई दुकानों में नकब लगाकर लाखों की चोरी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

कई दुकानों में नकब लगाकर लाखों की चोरी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना कस्बा टप्पल के मोहल्ला काजीपाड़ा लालपुर रायपुर मार्ग पर स्थित सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर लगभग दो लाख की बैटरी इनवर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को चुराकर ले जाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं बशीर पुत्र रसीद गोपाल वर्मा एवं सुरेश के ऑफिस और प्रेम प्रकाश पुत्र भीष्म के अलग-अलग चोरों ने बैटरी इनवर्टर व अन्य सामान चुराकर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है घटना से क्षेत्रीय लोगों व दुकानदारों में आक्रोश है क्षेत्रीय लोगों का दुकानदारों ने बताया कि चोरी की घटना में लगभग 10 लाख का सामान अज्ञात चोर चुरा कर ले गए हैं। वहीं दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार की रात्रि हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए मंगलवार की सुबह आकर देखा तो दुकानों में कूमल लगाकर अज्ञात चोर लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए। टप्पल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks