नुमाइश खेल महोत्‍सव: नाजिम बने अर्जुनश्री, हर्ष मसल्स मैन व सुशील बेस्ट पोजर – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नुमाइश खेल महोत्‍सव: नाजिम बने अर्जुनश्री, हर्ष मसल्स मैन व सुशील बेस्ट पोजर – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खेल महोत्सव के तहत मंगलवार को बाडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें 170 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी बलिष्ठ मांसपेशियों का प्रदर्शन किया। इसमें अर्जुनश्री का खिताब मोहम्मद नाजिम ने जीता। बेस्ट मसल्स मैन का खिताब हर्ष यादव और बेस्ट पोजर का खिताब सुशील राजपूत ने अपने नाम किया। डिप्टी स्पोट्र्स आफिसर विजय सिंह, यूपी ओलिंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने विजेताओं को नकद धनराशि, ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता संयोजक डा. प्रशांत शर्मा ने बताया कि 50 किलो भारवर्ग में इमरान खान प्रथम, राजकुमार द्वितीय व शादाब तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो भारवर्ग में मनीष दुबे प्रथम, सलमान द्वितीय व जितेंद्र कुमार तृतीय रहे। 60 किलो भारवर्ग में सरफराज प्रथम, भानु द्वितीय व राकी तृतीय रहे। 65 किलो भारवर्ग में सुरेंद्र प्रथम, संजय शर्मा द्वितीय व हरीश गुप्ता तृतीय रहे। 70 किलो भारवर्ग में दानिश प्रथम, आरिफ द्वितीय व आकाश तृतीय रहे। 75 किलो भारवर्ग में नाजिम प्रथम, अहमद द्वितीय व निमेष कुमार तृतीय रहे। 80 किलो भारवर्ग में हर्ष यादव प्रथम, रिजवान अली द्वितीय व सत्यम वशिष्ठ तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में मोहम्मद कफील, सुशांत सक्सेना, कपिल सिंह रहे। इस दौरान शमशाद निसार आजमी, मुजाहिद असलम, तस्लीम मुख्तार, मोहम्मद कफील, भगत सिंह बाबा, गुलजार, कपिल सेंगर, विनीत यादव, दीपक शर्मा, ललित शर्मा, विवेक गौतम, मोहम्मद नासिर आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks