डीएम ने एसएसपी के साथ विधानसभा चुनाव क्षेत्रों का किया निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा

डीएम ने एसएसपी के साथ विधानसभा चुनाव क्षेत्रों का किया निरीक्षण – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने मंगलवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं को भरोसा देते हुए कहा कि मतदान के दिन बिना किसी डर, भय, लोभ और लालच के मतदान करें। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। डीएम ने मंगलवार को एसएसपी के साथ कोल विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेमनगर, सुभाष जूनियर हाई स्कूल खेर रोड, प्राथमिक विद्यालय कस्बा कोल, नगला आशिक एवं बिहारी लाल इंटर कालेज भुजपुरा के बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि एक हजार से अधिक सक्रिय मरीज होने पर रात 10 से लेकर छह बजे तक कोरोना क‌र्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी पार्टी का प्रचार-प्रसार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता को कहीं कोई शिकायत या समस्या है तो संबंधित थाना या फिर चुनावी हेल्पलाइन नंबर 9454402817 पर दर्ज करा सकते हैं। डीएम-एसएसपी ने हाजी रुस्तम अली, मनोज कुमार शर्मा, बंटी कुमार, गोपाल राजपूत, हाजी वसीम, लतेश चौधरी, सुखदेव शर्मा, रमेश राजपूत से बातचीत कर क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks