पैतृक गांव में हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

*पैतृक गांव में हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार*


इगलास। गांव तेहरा मूंज में सैनिक का पार्थिव शरीर पहुुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुखाग्नि तीन वर्ष के बेटे ने दी।गांव तेहरा मूंज निवासी अमित चौधरी (31)पुत्र ब्रहम सिंह वर्ष 2008 से आर्मी में सेवा दे रहे थे। वह हरियाणा के हिरास में नायक के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार अमित कुछ दिन पहले प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र गए थे। 27 मई को वह तीन अन्य साथियों के साथ पुणे-नागपुर मार्ग पर जिप्सी से पेट्रोलिंग के लिए निकल थे। रास्ते में जिप्सी खाई में पलट गई। उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई। सोमवार की सुबह पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो उनके घर कोहराम मच गया। आसपास के लोग व रिश्तेदार पहुंच गए और परिजनों को सांत्वना दी। मथुरा से पहुंचे सेना के जवानों ने गॉर्ड ऑफ आनर दिया। गांव में अंतिम संस्कार किया गया। तीन वर्ष के बेटे नितिन ने मुखाग्नि दी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks