सपा नेता ने 11 मार्च को कराया सीएम योगी का रिटर्न टिकट,कहा,इसे संभाल के रखिए

सपा नेता ने 11 मार्च को कराया सीएम योगी का रिटर्न टिकट,कहा,इसे संभाल के रखिए

लखनऊ।पांच राज्यों में शनिवार को विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है।इसमें देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी शामिल है।इस चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रचार अभियान में जी जान से जुट गई हैं,लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता आईपी सिंह ने एक ऐसा कदम उठा लिया है जिसकी चर्चा सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक खूब हो रही है और साथ ही इस कदम से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर जुबानी जंग छिड़ गई है।

आपको बता दें कि आईपी सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा ठोका है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक टिकट बुक कराया है।ये टिकट 11 मार्च का लखनऊ से गोरखपुर के लिए है।आईपी सिंह ने टिकट की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि 10 मार्च जनता का दिन होगा,10 मार्च प्रदेश में सच्चाई का सूरज निकलेगा और सपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस वजह से मैंने योगी आदित्यनाथ जी के लिए लखनऊ से गोरखपुर का 11 मार्च का रिटर्न टिकट बुक कर दिया है।आईपी सिंह ने आगे लिखा कि ये टिकट संभाल के रखिए, क्योंकि हार के बाद आपको बीजेपी भी नहीं पूछेगी।

उत्तर प्रदेश में मतदान 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। वहीं पांचों राज्यों में 10 मार्च को एक साथ वोटों की गिनती की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks