विधायक व चेयरमैन ने म्रतक संदीप गुप्ता के परिजनों को मुख्यमंत्री से मिलाया
हत्याकांड के पर्दाफाश हेतु बाप ने की सीबीआई जांच की मांग

लखनऊ / एटा ! विगत वर्ष 27 दिसम्बर को अलीगढ़ के व्यस्ततम बाजार में सरेशाम सीमेंट के प्रमुख व्यवसायी एवं अलीगंज में संचालित प्रतिष्ठान साडी संसार के मालिक संदीप गुप्ता की शार्प शूटरों द्वारा गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।इस हत्याकांड में जितने भी नाम उजागर हुए उनको अलीगढ पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है ! म्रतक संदीप गुप्ता के परिजनों को होगा सरकार के दो मंत्री एवं दो सांसद सांत्वना देने जरूर आए , उनसे म्रतक संदीप गुप्ता के पिता व परिजनों ने गुहार लगाईं कि आप हमें मुख्यमंत्री से मिलवा दो,पर किसी ने भी मुख्यमंत्री से मिलवाने की हामी नही भरी। तब आज संदीप गुप्ता के त्रयोदशी संस्कार के दिन अलीगंज से भाजपा के कद्दावर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ” राजू ” द्वारा म्रतक संदीप गुप्ता के पिता रामप्रकाश गुप्ता शरद ,मृतक संदीप की पत्नी,बेटी,और भाई पिंकी को लखनऊ में कालीदास मार्ग स्थिति मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाकर उन्हें संदीप गुप्ता की निर्मम हत्या की विस्त्रत जानकारी दी। म्रतक संदीप गुप्ता के पिता रामप्रकाश गुप्ता व परिजनों ने मुख्यमंत्री से इस जघन्य हत्याकांड में शामिल लोगों के पर्दाफाश के लिए सीबीआई जांच की भी गुहार लगाई।मुख्यमंत्री ने मृतक संदीप के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस हत्याकांड में जो भी अपराधी और सफेदपोश शामिल होगें उनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनको कठोरतम सजा जरूर मिलेगी। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के उपरांत संदीप गुप्ता के परिजनों को महसूस हुआ कि अब हमें निश्चय ही न्याय मिलेगा,योगी जी ने इस हत्याकांड की पूरी कहानी को बहुत ही गम्भीरता से सुना और स्पष्ट रूप से कहा कि न हत्यारे बचेंगे और न ही उनके आका बच पाएंगे।