*कंटेन्मेंट जोन में हुई संदिग्ध मौत से मचा हडकंप*
*कोंच* दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला भगतसिंह नगर में कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति साहिल पुत्र असरफ उम्र करीब 48 वर्ष की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गयी थी।जिसके चलते आला अधिकारियो ने मृतक के घर के चारों तरफ 250 मीटर क्षेत्र को सील कर कंटेन्मेंट जोन बना दिया था।सोमवार को मृतक साहिल के पड़ोसी निर्मल सरकार उर्फ डा एन सरकार बंगाली उम्र लगभग 60 वर्ष की संदिग्ध मौत हो जाने से क्षेत्र में हडकंप मच गया।बताया गया कि डा बंगाली के सीने में अचानक जोरदार दर्द हुआ।जिस पर उनके परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया ।लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।डा के मरने की खबर जव मुहल्ले में लगी तो वहां हडकंप मच गया।