
एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाला अभियुक्त किया गिरफ्तार – शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन – 420 के तहत थाना क्वार्सी पुलिस पुलिस ने साइबर सेल टीम के साथ ए0टी0एम बदलकर पैसे निकालने वाला अभियुक्त आरिफ पुत्र कलुआ निवासी चिरचिटा थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर को मैरिस रोड स्थित यस बैंक से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से ठगी के 92000 रूपये ,07 ए0टी0एम0 कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 आधार कार्ड बरामद हुए । पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 379,420 भादवि0 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।