
पुलिस ने जुआ खेलते हुए 12 अभियुक्त किये गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना खैर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 12 अभियुक्त किए गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम तुलाराम पुत्र रामस्वरुप, अमित पुत्र लाल सिह, बनी सिह पुत्र मोहर सिह, अवधेश कुमार पुत्र शान्ति चरन, राकेश पुत्र महावीर, 6-समी पुत्र गनपत सिह, जितेन्द्र पुत्र चरन सिह, वन्टी पुत्र कन्हैया लाल, शिवकुमार पुत्र देवजीत,-राजेन्द्र पुत्र मुरारी लाल, हरिशंकर पुत्र नामदेव, हरेन्द्र पुत्र पोप सिह निवासीगण पटपर नगला थाना बताए। अभियुक्तों के कब्जे से 25300 रुपये व 52 ताश पत्ते व 03 मोमब्ती व 5 मोवाइल फोन बरामद हुये । अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने भेज दिया है।