
PM नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI) के दूसरे परिसर का उद्घाटन करेंगे। PM के विजन के तहत दूसरे परिसर को देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन के लिए तैयार किया गया है: पीएमओ
संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 54-70 लाख रुपए से बढ़ाकर 75-90 लाख रुपए की गई है। विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 20-28 लाख रुपए से बढ़ाकर 28-40 लाख रुपए की गई है: भारत निर्वाचन आयोग
कश्मीर- बडगाम मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद हुई
मारे गए सभी 3 आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। अब तक एक की पहचान श्रीनगर शहर के वसीम के रूप में हुई है। 3 AK 56 राइफल बरामद हुई हैं: आईजीपी कश्मीर