एटा

परिवार से बिछड़े बिहार निवासी एक मंदबुद्धि बालक को थाना अवागढ़ पुलिस ने उसके परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द दिनांक 05.01.2022 को पीआरवी 112 सकरौली को कालर गोपाल राठौर निवासी चरथरा द्वारा सूचना दी गयी कि एक मन्दबुद्धि लड़का गाँव में घूम रहा है व उल्टी सीधी हरकतें कर रहा है इस सूचना पर पीआरवी द्वारा मौके पर जाकर उक्त मद्ध बुद्धि बालक को थाने पर लाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम प्रवीन व घर का मोबाइल नंबर बताया उक्त मोबाइल नंबर से सम्पर्क किया गया तो पम्पी देवी उर्फ कंचन निवासी वनमनखी थाना बनमनखी जिला पुरनिया बिहार बताया तथा प्रवीन के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि प्रवीन उनका पुत्र है जो कि मंदबुद्धि है तथा दिनांक 03.01.2022 से घर से लापता है जिसकी वे लोग तभी से तलाश कर रहे हैं । इस सम्बन्ध में प्रवीन के भाई अमन कुमार पुत्र वकील चन्द्र यादव निवासी उपरोक्त जो कि आज दिनांक 06.01.2022 को थाना अवागढ़ आए, बालक को उनकी सुपुर्दगी में देकर सकुशल थाना से रवाना किया गया । परिजनों द्वारा एटा पुलिस का धन्यवाद किया गया।