आज से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आज से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार से रात्रि कफ्र्यू दो घंटे और बढ़ जाएगा। अब रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा नुमाइश का संचालन भी अब अधिकतम रात 10 बजे तक हो सकेगा। वहीं, बाजार के लिए भी यही नियम रहेगा। प्रशासन ने शासन के निर्देश पर इसका आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से 16 जनवरी तक 1 से 10वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, टीकाकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। डीएम ने कोरोना की रोकथाम के लिए चलाए जाने वाले अभियान के लिए नोडल अधिकारी, प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। गांव देहात में निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया है।अलीगढ़ समेत प्रदेश भर में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में भी बुधवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 80 से ऊपर चली गई है। ऐसे में प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को शासन स्तर से आए आदेश को भी जिले में लागू करा दिया गया है। निगरानी समितियां बनाए जाने के साथ कोरोना कंट्रोल रूम को दोबारा सक्रिय किया गया है। स्वास्थ्य, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मिलकर शासन की गाइड लाइन का पालन कराएंगे। बाजार को रात 10 बजे तक ही खोला जाएगा। वहीं, दसवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के अनुसार गुरुवार की रात से नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ जाएगा। अब तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहता है, लेकिन अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कोरोना की जांच बढ़ाई जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks