
सपा महिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – मिशन 2022 की सफलता के लिए सपा हर स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके लिए हर वर्ग से सहयोग मांगा जा रहा है। महिलाओं को भी एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी महिला सभा को दी गई है। बूथ स्तर पर महिलाओं की टीमें गठित की जा रही हैं। बुधवार को अलीगढ़ आ रहीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह यहां महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन की संयोजक चौ. रामवती सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष निशा यादव ने किया। बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। संयोजक चौ. रामपति सिंह ने कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए महिलाओं की सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा बुधवार को बुलंदशहर से अलीगढ़ पहुंची। उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क चल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर सदस्यता अभियान चल रहा है।