कोविड-19 के चलते अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने एडीएम प्रशासन के साथ मिलकर किया शहर के व्यस्ततम बाजारों का निरीक्षण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 08.06.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री संजय कुमार द्वारा एडीएम प्रशासन एटा श्री विवेक कुमार मिश्रा के साथ मिलकर कोविड-19 के चलते शहर मार्केट का निरीक्षण किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यस्ततम बाजारों में जाकर सभी को मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। सब्जी व ठेले वालों को हिदायत की गई की पड़ाव में ही अपनी दुकानें लगाएंगे बच्चों व बुजुर्गों को बाजार से बचने के लिए भी बताया गया और निर्धारित समय पर ही दुकानें खोलने के लिए कहा गया।