आसमान पर छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आसमान पर छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – शहर में आज सुबह मौसम के मिजाज कुछ बदले नजर आए। आसमान पर बादल छाए हुए थे, हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी। इससे ठंडक बढ़ गई। 12 बजे तक भी सूर्यनारायण आसमान में नजर न आए। मौसम के बदले मिजाज का असर यातायात पर ही पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, राहगीर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सड़क किनारे अलाव जल रहे थे। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के कारण धूप नहीं निकली। सुबह टहलने निकले लोगों पर भी बदले मौसम का असर दिखा। बेंच पर बैठने के बजाए लोग टहलते नजर आए। बच्चों की संख्या पार्कों में कम रही। मौसम विज्ञानियों ने हल्की बारिश होने का अनुमान जताया था। सुबह के वक्त कोहरा और बूंदाबांदी के साथ ही अंधेरा छा गया था। वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस मौसम का असर फसलों पर नहीं पड़ेगा। हल्की बारिश से कोई नुकसान नहीं है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks