इकोगार्डन में महीनों से धरने पर बैठे स्वास्थ विभाग के संविदा कर्मचारियों की बात सुने उत्तर प्रदेश सरकार।

इकोगार्डन में महीनों से धरने पर बैठे स्वास्थ विभाग के संविदा कर्मचारियों की बात सुने उत्तर प्रदेश सरकार।
आज दिनांक 04-01-2022 को इकोगार्डन लखनऊ में धरने पर बैठे स्वास्थ कर्मचारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे कोषाध्यक्ष सुशील पांडे बाराबंकी जिला अध्यक्ष योगेश लोधी उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर यादव कर्मवीर सिंह, कर्मचारी संघ के आमंत्रण पर पहुची भारतीय समाज सेवा संघ की टीम जिसमे राष्ट्रीय महासचिव चंद्रमौलि शुक्ल के साथ साथ अन्य सदस्य भी रहे मौजूद। जिसमे स्वस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष से वार्तालाप के बाद भारतीय समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि लगभग 10 हजार कर्मचारी वेरोजगार हो चुके है। जिनकी रोजगार की व्यवस्था तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार करे। अंत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी से वेरोजगारी चरम पर है वेरोजगार कर्मचारियों का दैनिक खर्च नही चल पा रहा हैं। इसलिए सरकार कर्मचारियों को बुलाकर इनकी बात सुने। बात सुनने के बाद उचित निर्णय ले वेरोजगारो को तत्काल रोजगार मोहय्या कराये। सभी जानते है कि बढ़ती वेरोजगारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा ज्यादा देती हैं पढा लिखा नौजवान युवा वेरोजगार घूमेगा तो साइबर क्राइम और अपराध भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks