
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 267/2021 धारा 498ए, 304बी व भादंवि व 3/4 दहेज अधिनियम थाना बागवाला जिला एटा के नामजद अभियुक्त कलक्टर सिंह पुत्र रामचरन निवासी सहसपुर थाना बागवाला एटा को थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.01.2022 को समय करीब 12.30 बजे अभियुक्त के घर के पास से तथा मु0अ0सं0 262/2021 धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 दहेज अधिनियम थाना बागवाला जिला एटा के नामजद अभियुक्त बालकिशोर पुत्र रघुराज सिंह निवासी अचलपुर थाना बागवाला एटा को थाना बागवाला पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.01.2022 को समय करीब 11.00 बजे अभियुक्त के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- कलक्टर सिंह पुत्र रामचरन निवासी सहसपुर थाना बागवाला एटा
- बालकिशोर पुत्र श्री रघुराज सिंह निवासी ग्राम अचलपुर थाना बागवाला जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थाना प्रभारी फूलचन्द्र
- है0का0 सुखवीर सिंह
- का0 अनिकेत कुमार