2टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया


एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दो टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, पहला मामला ग्राम चदरई जिला धमधा बिहार का है जहां की रहने वाली सीता पुत्री सुरेशचन्द्र की शादी संजय वार्ष्णेय पुत्र स्व0 बनवारी लाल निवासी मो0- गली बौहरान कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा के साथ 03 वर्ष पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया। दूसरा मामला थाना शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद का है जहाँ की रहने वाली जागृति चक की शादी उ0प्र0 पुलिस में जनपद एटा में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात कृष्ण कुमार पुत्र सुरेशचन्द्र हाल निवासी थाना रिजोर जनपद एटा के साथ 06 वर्ष पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती नन्दनी सिंह, म0है0का0 मन्जू अग्रवाल व मिथलेश कुमारी , काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, डॉक्टर निरुपमा वर्मा के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks