आगरा एसएसपी ने देर रात कई थाना प्रभारियों का किया तबादला

जितेंद्र सिंह चंदेल को पुलिस लाइन से खैरागढ़ थाना प्रभारी , सत्यदेव शर्मा को पुलिस लाइन से एत्माद्दौला थाना प्रभारी , एत्माद्दौला प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे को लोहामंडी थाने का प्रभारी , प्रभारी अपराध शाखा राजीव सिरोही को मंटोला थाना प्रभारी , थानाध्यक्ष मंटोला राजीव कुमार को शमशाबाद थाना प्रभारी , इंस्पेक्टर इरादत नगर धर्मेंद्र दहिया को इंस्पेक्टर सदर , इंस्पेक्टर सदर प्रमोद कुमार को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी एसएसआई एत्मादपुर कुलदीप कुमार को थानाध्यक्ष पिनाहट , एसएसआई बाह सुनील कुमार को थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर , एत्माद्दौला से एसआई अनिल कुमार को थानाध्यक्ष पिडोरा , एसआई गिरीश कुमार को कमला नगर से थानाध्यक्ष मनसुखपुरा , डीसीआरबी प्रभारी जसवीर सिरोही को शाहगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है ।